28.1 C
New Delhi
05/07/2024
Uncategorized

आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ नेता कमल गौड़ के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। – अरविन्दर सिंह लवली ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर, 2023 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज भारी संख्या में आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया। कमल गौड़ आम आदमी पार्टी से निगम का चुनाव करावल नगर क्षेत्र से लड़े थे और पूर्व में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी निभा चुके है। पूर्वी दिल्ली के श्री कमल गौड़ के साथ जहां सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए वहीं जनकपुरी विधानसभा से एन.जी.ओ. चलाने वाली सुश्री हरबानी कौर और लक्ष्मी नगर विधानसभा में विनोद नगर क्षेत्र से एडवोकेट शितांशु ने टैलेंट हंट के तहत प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। हरबानी कौर के साथ भी उनकी एन.जी.ओ. के भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और नीति में विश्वास रखते हुए कांग्रेस का हाथ थामा है और जो भी जिम्मेदारी संगठन में दी जाऐगी, उसे कर्मठता, निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की सोच लेकर हम कांग्रेस में बिना शर्त आए हैं। श्री कमल गौड़ ने बताया कि मैं भटक कर आम आदमी पार्टी का दाम थामकर भारी राजनीतिक चूक कर बैठा था परंतु अब मैं सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ घर वापसी कर कांग्रेस में आ गया हूॅ।

संवाददाता सम्मेलन में श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा, निगम के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज के साथ कांग्रेस में शामिल हुए श्री कमल गौड़, सुश्री हरबानी कौर और एडवोकेट शितांशु मौजूद थे।

श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि जनहित के मुद्दो को लेकर दिल्ली में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही भाजपा से लड़ रही है। कांग्रेस के लगातार संघर्ष से प्रोत्साहन के चलते आज भारी संख्या में यमुनापार के लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टेलेंट हंट कार्यक्रम के तहत विभिन्न इलाकों में ऑनलाइन अप्लाई करके लोग जुड़ रहे है। टेलेंट हंट के लिए बनाई गई कमेटी से लोग सीधा सम्पर्क करके कांग्रेस में शामिल हो सकते है। इसी कड़ी में जनकपुरी से सुश्री हरबानी कौर और विनोद नगर से एडवोकेट शितांशु ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए है। टेलेंट हंट के तहत राजनीति में इच्छा रखने वाले युवाओं को पार्टी में मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस के साथ लोगों के जुड़ने के बाद उनके योगदान से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

Related posts

नेहरु युवा केंद्र, उत्तर पूर्व दिल्ली ने किया स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

admin

नेहरू युवा केंद्र मध्य दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन।

admin

इंडिया गठबंधन के जंतर मंतर पर हुए प्रचंड प्रदर्शन से 2 घंटे तक कनॉट प्लेस व समीपस्त क्षेत्रों में जाम रहा- पुलिस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के बावजूद हजारों जुटे।

admin

Leave a Comment