डा0 अम्बेडकर की जन कल्याणकारी नीतियों पर आज की सरकारों को पिछड़े और दलितों के विकास के लिए योजनाएं बनाने की जरुरत है।- अरविन्दर सिंह लवली
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर, 2023 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री लवली ने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने समाज में विशेषतौर पर दलित और पिछड़ां को न्याय और समानता के अधिकारों के लिए जो लम्बी लड़ाई लड़ी थी, आज उसका परिणाम भारत जैसे विभिन्न संस्कृतियों वाले देश में सामाजिक विकास को देखकर लगाया जा सकता है।
अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा डा0 अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अ0भा0क0कमेटी एस.सी. विभाग के चेयरमैन श्री राजेश लिलौठिया, सीडब्लूसी सदस्य अल्का लांबा, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, नसीब सिंह, नीरज बसौया, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार जीतू, चत्तर सिंह, प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, हरनाम सिंह, विजय कुमार, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, जावेद मिर्जा, धर्मपाल चंदेला, राजेश चौहान, सतबीर शर्मा, राजीव शर्मा, सुखबीर शर्मा, योगेश जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने डा0 अम्बेडकर द्वारा दलितों के उत्थान के लिए उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की केन्द्र सरकारां और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार ने निम्न वर्ग, दलित वर्ग, पिछडे वर्ग के लोगों का समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के अनेकों आर्थिक और कल्याणकारी योजनाओं को अम्बेडकर जी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए प्रबलता के साथ लागू किया। कांग्रेस के शासन में दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को हमेशा प्राथमिकता दी है।